किशोरियों के टीकाकरण को लेकर अमौर रेफरल अस्पताल में बैठक

Published by :Abhishek Bhaskar
Published at :30 Apr 2026 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
किशोरियों के टीकाकरण को लेकर अमौर रेफरल अस्पताल में  बैठक

अमौर

विज्ञापन

अमौर. महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर बच्चेदानी के मुंह का कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के विशेष अभियान के तहत, अमौर प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल अमौर में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई.इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गार्डासिल टीकाकरण अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाना और प्रखंड की शत-प्रतिशत किशोरियों को इसके दायरे में लाना है.बैठक के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एहतमामुल हक ने बताया कि गार्डासिल4 एक अत्यंत प्रभावी वैक्सीन है, जो भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को लगभग समाप्त कर देती है.यह टीका मुख्य रूप से 14 वर्ष की आयु की किशोरियों को दिया जा रहा है.अभियान के तहत इसकी एकल खुराक दी जानी है, जो सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है.अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एहतमामुल हक ने बैठक में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से अभिभावकों को टीके के महत्व के बारे में जागरूक करना है.सभी टीकाकरण का डेटा यूविन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा, ताकि लाभार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र मिल सके.टीकाकरण के बाद किसी भी सामान्य दुष्प्रभाव जैसे हल्का बुखार या दर्द की निगरानी के लिए सभी केंद्रों को एइएफआइप्रबंधन से जोड़ा गया है.डॉक्टरों ने संयुक्त रूप से अपील की है कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है. समय पर टीकाकरण ही इससे बचाव का एकमात्र प्रभावी तरीका है.यह टीका बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक उपहार है. सभी अभिभावक अपनी 14 वर्षीय बेटियों को नजदीकी रेफरल अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर यह टीका अवश्य लगवाएं.अधिकारियों ने जानकारी दी कि फिलहाल यह एक 3 महीने का सघन अभियान है, जिसके बाद इसे नियमित टीकाकरण प्रोग्राम में शामिल कर लिया जाएगा. बैठक में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार, चिकित्सा अधिकारी और मुखिया प्रतिनिधि मुख्तार अहमद,इकबाल खान उर्फ लाल खान सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन