ePaper

महापौर ने दुर्गा पूजा पंडालों में 24 घंटे साफ-सफाई पर दिया जोर

Updated at : 08 Sep 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
महापौर ने दुर्गा पूजा पंडालों में 24 घंटे साफ-सफाई पर दिया जोर

महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक नगर निगम के सभागार में हुई.

विज्ञापन

दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर्व की तैयारी में जुटा निगम प्रशासन

महापौर की अध्यक्षता में हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय

पूर्णिया. महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक नगर निगम के सभागार में हुई. महापौर विभा कुमारी द्वारा नगर आयुक्त एवं पदेन सदस्यों के साथ पिछली सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय, योजनाओं की प्रगति एवं उनपर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गयी. महापौर विभा कुमारी ने संबंधित अधिकारियों से लंबित पड़े हुए कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. में मुख्य रूप से उप महापौर पल्लवी गुप्ता, सशक्त स्थायी समिति के पदेन सदस्य ममता सिंह, आशा महतो, कमली देवी, मुर्शीदा खातुन, स्वपन घोष, प्रदीप जायसवाल, सिटी मैनेजर पवन कुमार पवन, प्रधान सहायक उमेश यादव मौजूद थे.

बैठक के दौरान आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा को देखते हुए साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया. सभी दुर्गा पूजा पंडालों में 24 घंटे साफ-सफाई की व्यवस्था करने, पूजा पंडालों एवं पंडालों तक जाने वाली सड़कों की दोनों शिफ्टों में साफ-सफाई का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. इसके अलावा पूजा पंडालों को जाने वाली सभी पहुंच पथ की मरम्मत करते हुए मोटरेबुल करने का भी निर्णय लिया गया.

पूजा पंडालों के निकट स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय

नगर निगम क्षेत्र के सभी 46 वार्डों में पूजा पंडालों एवं दुर्गा मंदिर के निकट स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय भी लिया गया. पूजा से पूर्व सभी जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. साथ ही जहां भी वेपर लाइट खराब है उसकी मरम्मत का भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया जबकि दीपावली से पूर्व सभी प्रमुख सड़कों एवं चौक-चौराहों की सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य पूरा करने का निर्णय लिया गया. महापौर के द्वारा संबंधित सफाई एजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि आगामी पूजा-पाठ को देखते हुए सभी वार्डों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना है. कहीं से साफ-सफाई को लेकर शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पांच चलंत शौचालय लेने का निर्णय

शहरी क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के दौरान लोगों की जरूरत के अनुसार पांच चलंत शौचालय लेने का भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. सामाजिक एवं धार्मिक कार्य वाले स्थलों पर लोगों की भीड़ काफी बढ़ जाती है, ऐसे में चलंत शौचालय काफी कारगर साबित होगा. बैठक के दौरान फोर्ड कंपनी चौक से गुलाबबाग जीरो माइल तक सिक्स लेन में बने डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग लगाते हुए पौधरोपण एवं सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया. साथ ही शहर के सभी प्रमुख चौक- चौराहों के सौंदर्यीकरण का भी निर्णय लिया गया.

ट्रैफिक पुलिस ट्राली लगाने का निर्णय

सभी चौक-चौराहों पर ट्रैफिक नियमों के सख्ती से पालन हेतु ट्रैफिक पुलिस ट्राली भी लगाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. इन ट्रालियों के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर रोक लगेगी, जबकि छठ पूजा को देखते हुए अभी से ही सभी छठ घाटों की साफ-सफाई एवं मरम्मत का कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया. अभी से साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ करने से छठ पूजा से पूर्व सभी घाटों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा.

आवास योजना की हुई समीक्षा

इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में आवास योजना की समीक्षा भी बैठक के दौरान की गयी. शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति एवं लंबित पड़े योजनाओं की समीक्षा भी की गयी. इसके अलावे भी बैठक में शहर के विकास से संबंधित कई तरह के निर्णय लिए गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन