पूर्णिया में 52 केंद्रों पर आज से शुरू होगी मैट्रिक परीक्षा, शामिल होंगे 36 हजार 121 परीक्षार्थी

Published at :16 Feb 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

शामिल होंगे 36 हजार 121 परीक्षार्थी

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया जिले में 52 केंद्रों पर आज से मैट्रिक परीक्षा शुरू होगी. इस परीक्षा में 36 हजार 121 परीक्षार्थी शामिल होंगे. 52 केंद्रों में से सदर अनुमंडल में 33, बनमनखी अनुमंडल में 04, धमदाहा अनुमंडल में 0 9 एवं बायसी अनुमंडल में 06 परीक्षा केंद्र शामिल हैं. जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी बरतने का हुक्म दिया है. अपर समाहर्ता सह उप मुख्य जिला परीक्षा नियंत्रक रवि राकेश ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा के दौरान बिंदुवार चौकसी केंद्राधीक्षक सुनिश्चित करेंगे. परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर भी कड़ी निगरानी होगी. अपर समाहर्ता ने बताया कि जिले के पर्याप्त संख्या में अधिकारियों को स्टैटिक गश्ती,जोनल,सुपर जोनल एवं उड़नदस्ता दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है पहली पाली में 9 बजे व दूसरी पाली में डेढ़ बजे तक मिलेगा प्रवेश विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश करने पर रोक रहेगी. प्रथम पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पहले अर्थात 9.00 बजे पूर्वाह्न तक और द्वितीय पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व अर्थात 1.30 बजे अपराह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति होगी. सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश से पूर्व बॉडी फ्रिस्किंग की जाएगी ताकि परीक्षा को कदाचारमुक्त आयोजित किया जा सके. सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है .परीक्षा भवन के सामने और पीछे के परिसर की वीडियोग्राफी भी करवायी जाएगी. परीक्षा केंद्र के आसपास की दुकानें रहेगी बंद सभी परीक्षा केंद्र के आसपास की फोटोस्टेट,चाय पान,किताब आदि की दुकान परीक्षा की अवधि में पूर्ण रूप से बंद रहेंगी. परीक्षा के दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 गज की परिधि में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी. सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी ससमय अपने निर्धारित स्थान पर पहुचकर जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करेंगे. समाहरणालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष पूर्व से कार्यरत है और परीक्षा अवधि में लगातार कार्यरत रहेगा. इसका दूरभाष 06454-243000/242310/ 241555 है. जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में डेजी रानी वरीय उप समाहर्ता को प्रतिनियुक्त किया गया है. —————— ये हैं आवश्यक निर्देश – परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर चप्पल पहनकर ही आएंगे – जूता-मोजा पहनकर आने पर प्रवेश पर प्रतिबंध – परीक्षार्थी के पास मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गजट मिला तो नपेंगे वीक्षक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन