समय पर बिजली बिल के भुगतान से मिलेगी कई सुविधाएं

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 06 Dec 2025 6:19 PM

विज्ञापन

ऊर्जा विभाग

विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ताओं से ऊर्जा विभाग ने की समय पर भुगतान की अपील पूर्णिया. ऊर्जा विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान कर न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाएं, बल्कि आर्थिक रूप से भी लाभ उठाएं. नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को कई तरह की छूट और रियायतें दी जा रही हैं, जिससे मासिक खर्च और बिजली उपयोग दोनों में संतुलन बनाए रखना आसान होता है. ऊर्जा विभाग द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि समय पर भुगतान करने से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर में 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से ऊर्जा शुल्क में अतिरिक्त छूट के अलावा लगातार तीन महीने तक 2000 रुपए से अधिक बैलेंस रखने पर रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित बैंक दर से ब्याज, ससमय विद्युत बिल के भुगतान पर 1.5 प्रतिशत की छूट, ऑनलाइन के माध्यम से ससमय भुगतान पर 1 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट कीसुविधाएं मुहैया कराए जाने के प्रावधान है. इतना ही नहीं ग्रामीण उपभोक्ताओं द्वारा एक तिमाही के सभी विद्युत विपत्र का ससमय भुगतान पर 1 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट की भी सुविधा है. मोबाइल ऐप से भुगतान को सुविधाजनक विकल्प बताते हुए कहा गया है कि ‘सुविधा ऐप’ के जरिए उपभोक्ता रिचार्ज, बिजली खपत और बैलेंस की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन