मंगनीलाल मंडल का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 08 Sep 2025 7:24 PM

विज्ञापन

धमदाहा विधानसभा में अतिपिछड़ा महासम्मेलन सह बहुजन संवाद कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया. धमदाहा विधानसभा में अतिपिछड़ा महासम्मेलन सह बहुजन संवाद कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया. राजद नेता निरंजन कुशवाहा के नेतृत्व में समर्थकों ने जगह जगह फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर निरंजन कुशवाहा ने बताया कि अब बिहार के पिछड़ों, अतिपिछड़ों महादलितों को समझ में आ गया है कि उन्हें राजनीति फायदे के लिए कैसे उन्हें आपस में लड़वाकर सिर्फ वोट बैंक के लिए उनका इस्तेमाल किया गया है. धमदाहा विधानसभा में आज भी सामंती विचारधारा के लोग गरीबों को उनके हक से वंचित कर रहे हैं मगर अब पिछड़ा, अतिपिछड़ा, महादलित संगठित हो चुका है. आने वाली सरकार तेजस्वी यादव की बनेगी, जिसमें सभी को समान अधिकार दिए जाएंगे. इस मौके पर प्रदीप पोद्दार बब्बन मेहता विपिन मंडल राजेश मंडल राजकिशोर मेहता बटेश्वर पासवान धर्मवीर पासवान रूपक जितेंद्र पटेल अभिजीत आनंद मिट्ठू सिंह पवन सिंह बच्चा बाबू राहुल कुशवाहा पंकज राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन