पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना की मांग

मखाना बोर्ड की स्थापना
पूर्णिया. सांसद प्रवक्ता कुणाल कुमार चौधरी ने सरकार से हर हालत में पूर्णिया मे मखाना बोर्ड की स्थापना की मांग की है. कुणाल ने कहा कि मखाना बोर्ड बनाये जाने से किसानों को सीधा बाजार मिलेगा और उनकी आय मे भी काफी बढ़ोतरी होगी. यहां के मखाना किसानों को प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा. कुणाल ने कहा कि जो चर्चा चल रही है उसमें अगर पूर्णिया में मखाना बोर्ड का गठन नहीं हुआ तो यह माना जाएगा कि हर बार की तरह इस बार भी डबल इंजन की सरकार ने विकास के नाम पर छल किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










