तेरापंथ महिला मंडल ने रेलवे प्लेटफार्म पर लगाए दो बेंच

Updated:
विज्ञापन

तेरापंथ महिला मंडल गुलाबबाग द्वारा पूर्णिया जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर दो बेंच लगवाई गयी

विज्ञापन

पूर्णिया. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल की कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल गुलाबबाग द्वारा पूर्णिया जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर दो बेंच लगवाई गयी. इसका लोकार्पण स्टेशन प्रबंधक मुन्ना कुमार द्वारा किया गया. रेलवे प्रबंधन के अधिकारियों ने इस योजना को बहुत ही सराहनीय बताया एवं महिला मंडल के प्रति अपना साधुवाद प्रकट किया. रेल अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस तरह के किसी भी कार्य के लिए रेलवे जंक्शन के हम सभी पदाधिकारी संस्था के साथ हैं .इस अवसर पर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष मंत्री व उनके पदाधिकारी भी उपस्थित थे. युवक परिषद के भी पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित थे. महिला मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही. इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीमा बैद भी उपस्थित थी. समाज के सभी वर्ग का इस योजना के अंतर्गत भरपूर सहयोग मिला. यह जानकारी महिला मंडल अध्यक्ष शांता संचेती एवं मंत्री रेखा डागा ने यहां दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन