ePaper

प्रधानाध्यापिका की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह

Updated at : 09 Jan 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. बनमनखी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सुखिया की प्रधानाध्यापिका सविता कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय शिक्षा समिति की ओर से भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक,शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.समारोह में आमंत्रित अतिथियों में प्राथमिक शिक्षक संघ बनमनखी के अंचल मंत्री प्रदीप कुमार,जिला महासचिव सह पूर्व प्रखंड संसाधन केंद्र बनमनखी के साधनसेवी एवं वर्तमान में मध्य विद्यालय गंगेली के संकुल समन्वयक दीप नारायण गुप्ता,शिक्षक संघ बनमनखी के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार,प्रखंड सचिव ललन कुमार निराला,संयुक्त सचिव अंजय कुमार सिंह,शिक्षक संघ पूर्णिया के पूर्व जिलाअध्यक्ष तरुण कुमार पासवान,जिला संगठन प्रभारी नवीन पासवान, प्रखंड साधनसेवी,मध्यान्ह भोजन शुभ भौमिक ज्योति, प्रखंड संसाधन केंद्र बनमनखी के कर्मी कमलेश मिश्रा,पूर्व संकुल समन्वयक हर्षवर्धन राय सहित अन्य मौजूद रहे.कार्यक्रम का मंच संचालन प्रखंड संसाधन केंद्र बनमनखी के समूह सदस्य चंदन कुमार साह ने किया.कार्यक्रम के सफल आयोजन में राहुल गुप्ता की अहम भूमिका रही.समारोह में प्रधानाध्यापक मोहम्मद जमीर अनवर,अक्षय कुमार ब्याहुत, नवीन कुमार यादव, प्रदीप कुमार यादव,महेंद्र यादव, अनिल कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, दिवाकर कुमार उर्फ मिलन यादव, सुनील प्रभा, दुलारी हेंब्रम, मध्य विद्यालय जीवछपुर संथाल के प्रधानाध्यापक छोटेलाल टुड्डू, शिक्षिका कुमारी अमृता सिंह,अंजली कुमारी,शिक्षक अविनाश कुमार, मोहम्मद सफी अहमद,रहमत अली,मदन पासवान,मणिकांत पासवान, विष्णु देव ऋषि, देव भारती सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ बनमनखी के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि सविता कुमारी कर्तव्यनिष्ठ, समयपालन करने वाली एवं विभागीय निर्देशों का अक्षरशः पालन करने वाली प्रधानाध्यापिका रहीं. विद्यालय में उनका कार्यकाल अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सेवानिवृत्ति के बाद उनका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे तथा उनका मार्गदर्शन शिक्षक समाज को आगे भी मिलता रहे. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक का प्रभार अनुभवी, मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के शिक्षक संजय कुमार को सौंपा गया.उपस्थित शिक्षकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय का संचालन, अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण और भी बेहतर होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन