Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच : एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 10 Jan 2026 2:42 AM

विज्ञापन

Dhanbad News : कर्मियों ने 28 दिसंबर को ही दी थी स्टॉक कम होने की जानकारी

विज्ञापन

Dhanbad News : संवाददाता, धनबाद. राज्य के तीसरे सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार धनबाद का शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में अब एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है. शुक्रवार को दोपहर तक उपलब्ध आखिरी 90 डोज भी समाप्त हो गयी. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन मरीजों को दवा उपलब्ध कराने में असहाय नजर आया. एसएनएमएमसीएच में हर दिन डॉग बाइट के दर्जनों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. इनमें सबसे ज्यादा संख्या गरीब तबके, ग्रामीण इलाकों से आए लोगों, बच्चों और बुजुर्गों की होती है. जिनके लिए निजी अस्पतालों में इलाज कराना आसान नहीं है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह संकट अचानक नहीं आया. अस्पताल कर्मियों ने 28 दिसंबर को ही स्टॉक कम होने की जानकारी संबंधित उच्चाधिकारियों को दे दी थी. इसके बावजूद समय रहते दवा की आपूर्ति नहीं की गई. नतीजतन शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो गई और मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ा. तोपचांची से अपनी दूसरी डोज के लिए एसएनएमएमसीएच पहुंची सकीना बानो ने बताया कि किराया खर्च कर वह अस्पताल आई थीं, लेकिन यहां इंजेक्शन ही उपलब्ध नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर एक-दो दिन में सरकारी अस्पताल में दवा नहीं मिली, तो मजबूरी में निजी नर्सिंग होम जाना पड़ेगा, जहां एक डोज की कीमत आम आदमी की पहुंच से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola