कोल इंडिया के वेज बोर्ड कर्मचारियों को होली का तोहफा, 24.5% महंगाई भत्ता निर्धारित

कोल इंडिया के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता निर्धारित किया गया.
DA Hike: कोल इंडिया लिमिटेड ने वेज बोर्ड कर्मचारियों के लिए 24.5 प्रतिशत महंगाई भत्ता निर्धारित किया है, जो 1 मार्च 2026 से लागू होगा. यह दर दिसंबर 2025 तिमाही के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर तय की गई है. संशोधित दर 31 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
धनबाद से धर्मेंद्र की रिपोर्ट
DA Hike: कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अपने वेज बोर्ड कर्मचारियों एवं सहायक कंपनियों के कर्मियों के लिए परिवर्तनीय महंगाई भत्ता में संशोधन करते हुए 24.5 प्रतिशत प्रति माह निर्धारित किया है. कंपनी द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार यह नई दर एक मार्च 2026 से प्रभावी होगी. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधन दिसंबर 2025 तिमाही (अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025) के औसत अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर तय किया गया है. संशोधित महंगाई भत्ता एक मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक लागू रहेगा.
तिमाही आधार पर होती है समीक्षा
सीआईएल प्रबंधन ने बताया कि वेज बोर्ड कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की समीक्षा प्रत्येक वर्ष तिमाही आधार पर की जाती है. यह संशोधन 1 मार्च, 1 जून, 1 सितंबर और 1 दिसंबर से प्रभावी होता है. संबंधित तिमाही के औसत अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आंकड़ों के आधार पर नई दर तय की जाती है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में चांडिल के आरिफ टार्जन का कमाल, मारुति 800 को बना दिया लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर
कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई से राहत
प्रबंधन के इस फैसले से कंपनी और उसकी सहायक इकाइयों में कार्यरत वेज बोर्ड कर्मचारियों को महंगाई के अनुरूप आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है. बढ़ी हुई दर से कर्मचारियों के वेतन में आंशिक बढ़ोतरी होगी, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच राहत मिल सकेगी.
इसे भी पढ़ें: झारखंड का एक गांव, जिसने 40 साल के संघर्ष के बाद हटाया बेचिरागी का ठप्पा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




