गुमटी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, कांसजोड़ की घटना
गुमटी दिखाते हुए भुक्तभोगी
पूर्वी टुंडी के कांसजोड़ में साधु राय की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान उड़ाया। ग्रामीणों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी।
पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के मैरानवाटांड़ पंचायत अंतर्गत कांसजोड़ में गत सोमवार की रात अपराधियों ने साधु राय की गुमटी को निशाना बनाते हुए हजारों रु के सामान की चोरी कर ली. स्थानीय लोगों ने सुबह में देखा कि गुमटी में लगा ताला कुंडी समेत काट दिया गया है. अंदर रखा सामान बिखरा हुआ है.
आपके शहर में
भरण-पोषण पर संकट
भुक्तभोगी साधु राय ने बताया कि गुमटी में तेल-साबून, आटा, आलू,प्याज, नमक, चीनी आदि थोड़ी-बहुत मात्रा में रखकर बेचा करता था. इसी से परिवार का भरण पोषण करता था. रात को गुमटी में ताला लगाकर लगभग सौ मीटर की दूरी पर स्थित अपने घर में जाकर सोता था.
असुरक्षा से ग्रामीणों की चिंता बढ़ी
स्थानीय लोगों के अनुसार, बेजड़ा पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद जामताड़ा आने-जाने के लिए कांसजोड़ मार्ग पर पिछले कुछ दिनों से वाहनों और लोगों की आवाजाही बढ़ गयी है. ऐसे में गुमटी में चोरी की घटना से क्षेत्र के दुकानदारों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गयी है. भुक्तभोगी साधु राय ने चोरी की लिखित सूचना पूर्वी टुंडी थाना में दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए