महर्षि मेंही की 141वीं जयंती समारोह आज

Edited by SATYENDRA SINHA
Updated:
विज्ञापन

महर्षि मेंही आश्रम में

विज्ञापन

पूर्णिया. मधुबनी स्थित महर्षि मेंही आश्रम में आज महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती समारोह मनायी जायेगी. इस अवसर पर आश्रम में सत्संग और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. दिवस विशेष पर आज सुबह शोभायात्रा भी निकाली जायेगी. यह शोभायात्रा प्रातः 6 बजे मां काली मंदिर के परिसर से निकल कर मधुबनी चौक, डॉलर हाउस चौक, कचहरी होते हुए आर.एन. साव चौक पहुंचेगी. इसके बाद भट्ठा बाजार होते हुए खीरु चौक, लाईन बाजार चौक, बिहार टॉकिज रोड हो कर डोनर चौक, प्रभात कोलोनी, जनता चौक, पूर्णिया कॉलेज चौक से वापस श्री संतमत सत्संग आश्रम पहुंच कर संपन्न होगी. उक्त जानकारी देते हुए सरंक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के बाद पुष्पांजलि और संत गुरु विनती का कार्यक्रम होगा. साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने गुरु महाराज के अनुयायियों से शोभायात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन