बीमा के बारे में लोगों को किया जागरूक

डिजिटली साक्षरता
पूर्णिया. आम लोगों को आये दिन रूपये पैसों की लेन देन में धोखाधड़ी से बचाने, उन्हें डिजिटली साक्षर बनाने एवं सतर्कता बरतने जैसे मामलों से रूबरू कराने के लिए विभिन्न संस्थानों के माध्यम से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक, जिला अग्रणी प्रबंधक शैलेश कुमार के निर्देशन में डगरुआ में साइबर सुरक्षा सह वित्तीय साक्षरता जागरूकता के साथ जन सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम एसबीआइ वित्तीय साक्षरता केंद्र, जिला अग्रणी बैंक, पूर्णिया द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत मुख्य प्रबंधक सह वित्तीय सलाहकार अजय कांत झा ने किया. कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता से संबंधित सोशल मीडिया धोखाधड़ी और उससे सावधानी के बारे में जानकारी के साथ साथ लोगों को बचत के लिये प्रेरित किया गया. अजय कांत झा ने कहा कि परिवार भविष्य मे अर्थिक रूप से सबल बना रहे इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति में बचत की आदत जरूर होनी चाहिए और खर्चा सोच समझकर करना चाहिए. उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना साथ ही अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की. वहीं जन सुरक्षा योजना पर सभी लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही किसी तरह की धोखाधड़ी होने पर साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत तुरंत दर्ज सुनिश्चित करने को कहा. कार्यक्रम में सोनी देवी, सरस्वती देवी, पुष्पा कुमारी, पिंकी देवी अन्य महिला/पुरुष उपस्थित रहें. कार्यक्रम को स्वधार केंद्र के आदित्य कुमार और संजय कुमार ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में अरुण कुमार मिश्रा ने सहयोग प्रदान किया. इस तरह के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों ने भारतीय स्टेट बैंक को साधुवाद कहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










