मजदूरी के पैसे मांगने पर मजदूर के सिर पर रॉड से हमला, हालत नाजुक
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 17 May 2026 6:03 PM
हालत नाजुक
पूर्णिया. अररिया जिले में मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंगों ने मजदूर पर जानलेवा हमले कर दिया. दबंगों ने महज कुछ रुपयों के विवाद में मजदूर के सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किये. इस हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे नाजुक स्थिति में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच रेफर में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. घायल की पहचान अररिया जिले के चिकनी गढ़िया के निवासी मनीचर ऋषिदेव के रूप में हुई है. घायल के पुत्र संदीप के अनुसार उनके पिता किसी काम के एवज में अपने पैसे की मांग की थी. इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पक्ष ने आव देखा न ताव लोहे की रॉड से मनीचर ऋषिदेब के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मजदूर लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों और परिजनों के सहयोग से घायल को तुरंत नजदीकी सदर हॉस्पिटल अररिया ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए तुरंत पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया. फिलहाल, पीड़ित मजदूर जीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है. डॉक्टरों के मुताबिक, सिर में गहरी चोट और अत्यधिक खून बह जाने के कारण मजदूर की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










