ePaper

आखिरकार ना-ना करते-करते खेमका को मिल गया भाजपा का टिकट

Updated at : 14 Oct 2025 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
आखिरकार ना-ना करते-करते खेमका को मिल गया भाजपा का टिकट

बनमनखी (सु) सीट से कृष्ण कुमार पर जताया भरोसा

विज्ञापन

भाजपा नेतृत्व ने एकबार फिर पूर्णिया सदर से विजय खेमका और बनमनखी (सु) सीट से कृष्ण कुमार पर जताया भरोसा

पूर्णिया. आखिरकार ना-ना करते-करते पूर्णिया सीट से विजय खेमका को टिकट मिल गया. मंगलवार को भाजपा द्वारा जारी प्रत्याशियों की पहली सूची में श्री खेमका का भी नाम शामिल है. पिछले कई महीनों से श्री खेमका के टिकट कटने-मिलने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा गरम थी. यही वजह है कि पार्टी के अंदर आधा दर्जन प्रत्याशी न केवल टिकट की कतार में खड़े हो गये थे बल्कि महीनों से पटना और दिल्ली दौड़ लगा रहे थे. टिकट कटने की अफवाह को तब और बल मिल गया जब इस सीट से गाह-बगाहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप कुमार जायसवाल के चुनाव लड़ने की बात उठने लगी. आलम यह था कि हर सुबह पत्ता कटने और फिर शाम ढलते ही सीट बचने की एक नयी कहानी गढ़ी जाती थी. हालांकि पार्टी नेतृत्व सीटिंग सीट पर कोई फेरबदल करने के पक्ष में नहीं था लेकिन पार्टी का एक तबका पार्टी नेतृत्व को ‘एंटी इनकंबेंसी’की बात कहकर समझाने की कोशिश में जुटा था. अन्तत: जब मंगलवार को भाजपा ने पहली सूची जारी की तब टिकट की होड़ में शामिल तमाम टिकटार्थियों के सपने चकनाचूर हो गये.पार्टी नेतृत्व ने टिकट देकर उनपर तीसरी बार भरोसा जताया है. लगातार दो बार से चुने गये विजय खेमका इस बार हैट्रिक लगाने के लिए अपनी किस्मत अजमायेंगे. राज किशोर केशरी की हत्या के बाद से श्री खेमका पहली बार 2015 में इस सीट से विधायक बने थे. इसके बाद 2020 के चुनाव में उन्होने दूसरी बार जीत हासिल की. उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार इंदु सिन्हा को 32,154 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी. सूत्रों ने बताया कि श्री खेमका 17 अक्टूबर को अपना पर्चा दाखिल करेंगे. इधर बनमनखी सुरक्षित सीट से भाजपा नेतृत्व ने एकबार फिर कृष्ण कुमार ऋषि पर अपना भरोसा जताया है. कृष्ण कुमार 2005 से लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं.

जनसुराज ने की पांच सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

पूर्णिया. जन सुराज ने पूर्णिया जिले की सात में से तीन सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने रुपौली से अमोद मंडल, बनमनखी से मनोज कुमार ऋषि व कसबा से इत्तेफाक आलम उर्फ मुन्ना को अपना प्रत्याशी बनाया है. इससे पहले पार्टी ने अमौर विधानसभा से अफरोज आलम और बायसी विधानसभा से मोहम्मद शहनवाज आलम के नामों की घोषणा की थी. शेष दो सीट पूर्णिया और धमदाहा सीट के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होना बांकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन