जीविका दीदियों ने किया वोटरों को जागरूक

बिहार विधानसभा चुनाव
पूर्णिया. बिहार विधानसभा चुनाव के निमित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. इसी क्रम में जीविका दीदीयों द्वारा प्रखंड बड़हरा कोठी, धमदाहा, अमौर, पूर्णिया पूर्व, जलालगढ़ एवं कसबा में मतदाता जागरूकता शपथ अभियान चलाया गया. मतदाता जागरूक शपथ अभियान के माध्यम से जीविका दीदीयों के द्वारा शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं को जागरूक किया गया.जीविका दीदियों ने मतदान का महत्व मतदाताओं को स्लोगन के माध्यम से बताया ; “अपने- अपने मतदान केंद्र पर जाकर पहले करें मतदान फिर करें दूसरा काम “. जागरूक मतदाता की यही पहचान लोकतंत्र का करें सम्मान.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




