रूपौली में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की सभा कल

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 06 Sep 2025 7:02 PM

विज्ञापन

रूपौली

विज्ञापन

रूपौली. बिहार बदलाव यात्रा के अंतर्गत जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 08 सितंबर को रूपौली हाईस्कूल मैदान में जनसभा करेंगे. इसको लेकर जन सुराज नेता अमोद मंडल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रूपौली विधानसभा के संभावित प्रत्याशी समेत जिला संगठन के सभी पदाधिकारी इस रैली को सफल बनाने के लिए जोरशोर से तैयारी में जुटे हैं. बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत 20 मई सारण जिले के सिताब दियारा से हुई थी. इस यात्रा का उद्देश्य बिहार की जनता को व्यवस्था परिवर्तन के लिए जागरूक करना और आगामी विधानसभा चुनाव में जनसुराज के रूप में एक सशक्त विकल्प प्रस्तुत करना है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य कोर कमेटी सदस्य कुमार नरेंद्र, बी के ठाकुर, अनुमंडल अध्यक्ष सदन भगत, अनुमंडल युवा अध्यक्ष राहुल रमन, प्रखंड अध्यक्ष सजल मंडल, मुख्य प्रवक्ता सिकंदर सिंह आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन