छठ पर्व में युवा जागृति मंच ने लगाये सेवा शिविर

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 25 Mar 2026 7:14 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. छठ व्रतियों एवं भक्तजनों के लिये चैती छठ पूजा के पावन अवसर पर युवा जागृति मंच द्वारा सुदीन चौक छठ पोखर के पास सेवा शिविर का आयोजन किया गया. इसमे सभी भक्तजनों के लिए सुबह और शाम में अर्ध्य के लिये गाय का कच्चा दूध, सुबह चाय, शरबत की व्यवस्था की गयी थी. इस शिविर में शिवम कुमार, सौरभ साह, अजीत झा, सन्नी राय, सोहेल खान, भोलु कुमार, अभिषेक कुमार आदि सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा. भक्तजनों का शिविर के प्रति लगाव देखने लायक था. युवा जागृति मंच संस्थापक पवन कुमार चौधरी उर्फ कार्तिक चौधरी ने सेवा शिविर को सफल बनाने के लिये सभी भक्तजनों का आभार प्रकट किया.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन