मन को सेहतमंद रखना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में जरूरी : डाॅ संजय

Updated:
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन

– राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम पूर्णिया. राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा छोड़ो अभियान पर जागरूक किया गया. इस अवसर पर समस्तीपुर सदर अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. कुमार उत्कर्ष तथा पूर्णिया के मनोवैज्ञानिक धीरेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया .उनकी समस्याओं को सुना और समाधान संबंधी मार्गदर्शन दिया. संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों पर तनाव बढ़ रहा है. इसलिए उन्हें समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ना जरूरी है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे नशे जैसी कुप्रवृत्तियों से दूर रहें और सकारात्मक सोच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं. कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. अब्दुर राजिक ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन