चमकी बुखार में ऑपरेशन से महिला की मौत मामले में जांच टीम गठित

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 Sep 2025 7:59 PM

विज्ञापन

धमदाहा.

विज्ञापन

धमदाहा. धमदाहा नेहरू चौक स्थित निजी अस्पताल धमदाहा हॉस्पिटल में चमकी बुखार से पीड़ित महिला का जबरन ऑपरेशन करने से हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है. सिविल सर्जन डा. प्रमोद कनौजिया ने मामले की जांच का जिम्मा बनमनखी अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदधिकारी डा. प्रिंस कुमार, डा. संजीव कुमार और डा. संध्या श्री को दिया है. तीनों चिकित्सक को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट सौंपनी है.बता दें कि मृतका निक्की देवी( 21 ) बीकोठी थानाक्षेत्र के सुखसेना कैलू टोल निवासी अधिक कुमार की पत्नी थी. इस मामले में धमदाहा थाना में चार डॉक्टर समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में डॉ. बेलाल रजा, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. प्रियंका , डॉ. इमरान अंसारी और सहयोगी शहनवाज व मो. आदिल आरोपित बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन