विद्यालय के विकास में समिति सदस्य व शिक्षकों की अहम भूमिका : खेमका

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 25 Mar 2026 7:03 PM

विज्ञापन

खेमका

विज्ञापन

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने कहा है कि विद्यालय के विकास में प्रबंध समिति, शिक्षकों और अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. महेंद्रपुर विद्यालय का पूर्व से बेहतर शैक्षणिक परिणाम रहा है और आगे भी इसे और बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. विधायक श्री खेमका ने प्रधानाध्यापक को भैया भगनी की सुविधा के लिए शौचालय, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. विधायक श्रीखेमका उच्च माध्यमिक विद्यालय महेंद्रपुर प्रबंध समिति की बैठक में बोल रहे थे. बैठक में उन्होंने विद्यालय के समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा की. बैठक में विधायक श्री खेमका ने कहा कि एनडीए की सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक कार्य हो रहे हैं. जिन विद्यालयों के पास भूमि की कमी है, वहां मल्टी-स्टोरी भवन का निर्माण किया जाएगा. साथ ही उच्च विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त लैब निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार का दायित्व है कि परिसर में सकारात्मक और शैक्षणिक माहौल बना रहे. बैठक में विद्यालय की आवश्यकताओं पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक सामग्रियों के क्रय तथा निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की. इस दौरान विधायक ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई-लिखाई की स्थिति की जानकारी ली तथा शिक्षकों की समस्याओं से भी अवगत हुए.उन्होंने मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया तथा विद्यालय में वर्ग एक से अष्टम तक के छात्र छात्राओं को वेगर करण छुट्टी दिए जाने की जांच जिला शिक्षा पदाधिकारी से करने को कहा. विधायक ने मिडिल स्कूल में मिड-डे मील और छात्रों के बैठने की व्यवस्था का भी मुआयना किया. बैठक के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार आजाद एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने विधायक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इस अवसर पर नई प्रबंध समिति का गठन किया गया. इसमें शिक्षा प्रेमी अजय सिंह, मदन मंडल, राजेन्द्र यादव, मीना राजभर, विद्यानंद ठाकुर, रविन्द्र मालाकार, भुवनेश्वर यादव, शिवानंद मंडल, गंगा यादव, मंटू साह, राजेन्द्र सिंह समेत ग्यारह आमंत्रित सदस्य की समिति गठित की गई. बैठक में प्रबंध समिति के सदस्यों ने शिक्षकों एवं छात्राओं को मैडल से सम्मानित किया. विधायक ने विद्यालय परिसर में विद्यालय परिवार के साथ वृक्षारोपण किया.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन