फल फूल रहा है अवैध क्लिनिक व पैथोलॉजी का धंधा

अमौर
प्रतिनिधि, अमौर. अमौर नगर पंचायत के प्रखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में अवैध क्लिनिक व पैथोलॉजी लेब संचालन का कारोबार फल-फूल रहा है. अमौर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बीबी दिलरा बेगम के हवाले से मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो शाहनवाज आलम ने बताया कि अमौर नगर पंचायत के प्रखंड मुख्यालय में दर्जनों अवैध पैथोलॉजी लैब, क्लीनिक और लेब संचालित हो रहा है जहां ग्रामीणों रोगियों का आर्थिक शोषण हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में संक्रमण से भरे मौसम में मलेरिया, टाईफाइड वायरल आदि संक्रामक रोग पूरे प्रखंड क्षेत्र में फैला हुआ है. बीमारियों की पुष्टि के लिए पैथोलॉजी लैब की अहम भूमिका होती है. इनकी एक गलत जांच रिपोर्ट मरीज को मौत के दरवाजे तक ले जा सकती है परन्तु प्रखंड में कुछ पैथोलॉजी लैब ऐसे भी हैं जो बगैर पैथोलॉजिस्ट के संचालित हो रहा है. नगर पंचायत की ज्यादातर पैथोलॉजी में किसी भी चिकित्सक का नाम लिख कर और उनकी डिग्री पैथोलॉजी में लगाकर अनुभवहीन लोग धड़ल्ले से जांच कर रहे हैं. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पैथोलॉजी लैब को चलाने के लिए अब एमडी पैथोलॉजिस्ट योग्यता धारक का होना जरूरी माना है. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि इस सम्बंध में मुख्य पार्षद बीबी दिलआरा बेगम द्वारा मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग पटना विहार को पत्र प्रेषित किया गया है जिसमें अमौर नगर पंचायत अन्तर्गत प्रखंड मुख्यालय अमौर में अवैध रूप से संचालित हो रहे पैथलॉजी लैब व क्लिनिक की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाई किये जाने का अनुरोध किया गया है. इस सम्बंध में अमौर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एहतमामुल हक से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अमौर में जो भी पैथोलॉजी व क्लिनिक बिना अनुज्ञप्ति व योग्यताधारक पैथोलॉजिस्ट के चलाया जा रहा है उनको चिन्हित कर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










