पूर्णिया में अतिशीघ्र स्थापित हो हाईकोर्ट की बेंच : पप्पू यादव

Published at :28 Jan 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया में अतिशीघ्र स्थापित हो हाईकोर्ट की बेंच : पप्पू यादव

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में शामिल हुए सांसद

विज्ञापन

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में शामिल हुए सांसद, रखी पूर्णिया की समस्याएं

पूर्णिया. समाहरणालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूर्णिया में जल्द से जल्द हाई कोर्ट बेंच के स्थापना की मांग की है. इसके लिए संसद ने राज्य के गवर्नर एवं चीफ जस्टिस को दिये गये मांग पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री को देने की जानकारी दी. साथ ही जिले के नल जल योजना एवं आरईओ के किये गये कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. मंगलवार को अर्जुन भवन पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री से कोसी सीमांचल के विकास के लिए अलग से राशि देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिले में खाद की किल्लत को लेकर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया है. साथ ही जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि कसबा एवं पूर्णिया ईस्ट अंचल के सीईओ ने आतंक मचा रखा है. यहां बगैर पैसा दिये कोई काम नहीं होता. उन्होंने कहा कि विभाग के संबंधित मंत्री के द्वारा भी इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है. इसके अलावा उन्होंने डीटीओ एवं माइनिंग विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि हर हाल में पूर्णिया जिले को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है. उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी से व्यापारी परेशान है. गुलाबबाग में लगातार बाजार समिति का शोषण किया जा रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री के 20 साल के कार्यकाल को संतोषजनक बताया और कहा कि सूबे के विकास में वे हमेशा सरकार के साथ खड़े हैं.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के किये गये कार्यों से आम आदमी को कुछ न कुछ राहत मिल रही है. उन्होंने पूर्णिया में अगले अगस्त महीने के अंदर हवाई जहाज का परिचालन शुरू होने की भी बात कहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन