गुलाबबाग खाटू श्याम मंदिर से निकाली गयी भव्य निशान यात्रा

Published at :28 Jan 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
गुलाबबाग खाटू श्याम मंदिर से निकाली गयी भव्य निशान यात्रा

राममोहनी चौक गुलाबबाग

विज्ञापन

पूर्णिया. राममोहनी चौक गुलाबबाग स्थित श्री श्याम मंदिर के छठे स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मंगलवार को भव्य एवं आकर्षक निशान यात्रा निकाली गई. इसके साथ ही भजन-कीर्तन, भंडारा एवं रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया. इसमें समाजसेवी जितेंद्र यादव भी शामिल हुए. निशान यात्रा मंगलवार की सुबह पूर्णिया सिटी स्थित जगन्नाथ मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई जो स्टेशन रोड, खुश्कीबाग, गुलाबबाग होते हुए श्याम मंदिर पहुंची. निशान यात्रा में शामिल समाजसेवी जितेंद्र यादव ने श्याम मंदिर के छठे स्थापना दिवस समारोह में शामिल श्रद्धालु श्याम भक्तों का स्वागत एवं अभिनंदन किया. जितेंद्र यादव ने कहा कि खाटू वाले श्याम की महिमा से तो पूरी दुनिया अवगत है लेकिन यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि पूर्णिया में भी हमें बाबा श्याम का दर्शन और सानिध्य प्राप्त होता है. उन्होंने कहा कि यह हर किसी को पता है कि बाबा श्याम भगवान श्रीकृष्ण के कलयुगी अवतार हैं. वे हारे हुए और निराश लोगों को संबल प्रदान करते हैं. निशान यात्रा में मुख्य रूप अजय खेमका, जितू अग्रवाल, विकास अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, ललित अग्रवाल, विमल खेमका, धीरज पुगलिया, मुरारी झा, सुशील भलोटिया, टिंकू राय सहित सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्त शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन