31 तक करा लें बीमा का नवीनीकरण, अन्यथा हो जायेगी समाप्त

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिहार ग्रामीण बैंक

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय पूर्णिया (पूर्णिया एवं कटिहार जिला की शाखाएं) के सभी खाताधारकों जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत ग्रामीण बैंक से अपना बीमा करवाया था, उनके पाॅलिसी का नवीनीकरण 31 मई 2025 तक किया जाना है, अन्यथा उनकी उक्त बीमा पालिसी स्वतः समाप्त हो जायेगी. नवीनीकरण के पश्चात बीमा पालिसी की वैधता एक जून 2025 से 31 मई 2026 तक रहेगी. बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात रंजन ने अपने सभी पालिसी धारकों से अपील की है कि आप अपनी बीमा पालिसी के नवीनीकरण के लिए वार्षिक शुल्क 25 मई 2025 से 31 मई 2025 तक अपने बचत खाते में रखना सुनिश्चित करें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 436 रुपये एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा में 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम शुल्क के साथ उक्त सुविधा का लाभ वर्तमान में उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन