शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चार घर जलकर राख
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 28 May 2026 6:38 PM
भवानीपुर
भवानीपुर. प्रखंड क्षेत्र की सुपौली पंचायत अंतर्गत दरगाह गांव में गुरुवार अहले सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी. आग की चपेट में आने से चार परिवारों के घर जलकर राख हो गये. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दमकल वाहन पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया. आग से सरयुग साह, साजन साह, रूपन साह व सिंटू साह के घर पूरी तरह जल गये. घर में रखे अनाज, कपड़ा, फर्नीचर समेत अन्य जरूरी सामान भी जलकर राख हो गये. घटना में लाखों रुपये की क्षति होने की आशंका जतायी जा रही है. घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता व मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










