ट्रिपल लोड बाइक की ठोकर से बुजुर्ग महिला घायल
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 28 May 2026 6:34 PM
भवानीपुर थानाक्षेत्र
भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के भवानीपुर-श्रीपुर मुख्य मार्ग स्थित भनसार गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की बतायी जा रही है. परिजनों ने बताया कि सोनदीप मिलिक पंचायत के भेलवा वार्ड संख्या 10 निवासी मोहम्मद अब्बास की 70 वर्षीय पत्नी श्रीफन खातून पैदल अपने एक संबंधी से मिलने जा रही थीं. इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने बताया कि महिला के एक हाथ और एक पैर में गंभीर चोट लगी है तथा फ्रैक्चर होने की आशंका है. बेहतर इलाज एवं एक्स-रे जांच के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










