निजी हॉस्पीटल में ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की मौत का मामला दर्ज

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 28 May 2026 6:29 PM

विज्ञापन

भवानीपुर थानाक्षेत्र

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल सर्कल टोला में गुप्तांग के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मृतका की पहचान कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वसवार मलिनिया निवासी विमला देवी (45 वर्ष), पति स्वर्गीय शंकर मंडल, पंचायत जरलाही वार्ड संख्या05 के रूप में हुई है. मृतका की पुत्री वीणा कुमारी, पति बिट्टू मंडल ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर बताया कि बीते मंगलवार को करीब तीन बजे दिन में उनकी मां को इलाज के लिए लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. आवेदन के अनुसार रात करीब नौ बजे महिला को भर्ती किया गया तथा करीब 11 बजे ऑपरेशन किया गया. परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से कहा गया कि यहां आईसीयू की व्यवस्था नहीं है, इसलिए मरीज को पूर्णिया ले जाना होगा. आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर अपनी गाड़ी से महिला को पूर्णिया ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों का कहना है कि महिला की मौत भवानीपुर में ही हो चुकी थी, लेकिन मामले को दबाने और परिजनों को बरगलाने के उद्देश्य से उसे पूर्णिया ले जाया गया. मृतका की पुत्री ने आवेदन में आरोप लगाया है कि अस्पताल के मुख्य संस्थापक अमित कुमार ने ऑपरेशन की व्यवस्था करायी थी. ऑपरेशन डॉक्टर पूजा रानी ने अपने सहयोगी डॉक्टरों एवं अन्य सहायक कर्मियों के साथ मिलकर किया था. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्णिया में महिला को छोड़कर डॉक्टर वहां से चले गए, जिसके बाद परिजनों ने एम्बुलेंस किराये पर कर शव को वापस भवानीपुर लाये. इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि मृतका की पुत्री वीणा कुमारी के आवेदन पर भवानीपुर थाना कांड संख्या 129/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है तथा दोषी पाए जाने वालों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन