शराब के नशे में हंगामा करते चार गिरफ्तार
Published by :Abhishek Bhaskar
Published at :09 Mar 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन

केनगर थाना पुलिस ने रविवार की रात परोरा से चार व्यक्ति को शराब के नशे में हो हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन
केनगर. केनगर थाना पुलिस ने रविवार की रात परोरा से चार व्यक्ति को शराब के नशे में हो हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी में थाना क्षेत्र के ही गणेशपुर पंचायत के वार्ड 10 स्थित चातर नया टोला निवासी 24 वर्षीय मनोज हेंब्रम व 50 वर्षीय गोपाल सिंह, परोरा पंचायत के परोरा गांव निवासी 52 वर्षीय फेकन सिंह उर्फ अवधेश सिंह व 28 वर्षीय सुमित कुमार सिंह शामिल हैं. आवश्यक कार्रवाई करने के बाद सोमवार को सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




