चोरी के जेवरात व नगद के साथ महिला समेत पांच आरोपित गिरफ्तार

Published at :19 Feb 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के जेवरात व नगद के साथ महिला समेत पांच आरोपित गिरफ्तार

आठ फरवरी को नवरतन हाता में हुई थी चोरी

विज्ञापन

आठ फरवरी को नवरतन हाता में हुई थी चोरी पूर्णिया. सहायक खजांची थाना की पुलिस ने चोरी हुए जेवरात एवं नगद राशि के साथ एक महिला समेत पांच चोर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में कटिहार जिले के कोढा का निकेतन कुमार, केहाट थाना क्षेत्र के ब्रजेश नगर का राहुल कुमार,राजेश साह एवं उसकी पत्नी जुली देवी के अलावा सहायक खजांची थाना क्षेत्र के आनंदपुरी का रौशन कुमार शामिल है. बीते नौ फरवरी को वादी भागलपुर जिले के नारायणपुर निवासी रितेश कुमार द्वारा सहायक खजांची थाना में मामला दर्ज करावाया गया कि आठ फरवरी की रात नवरतन हाता स्थित गिरीन्द्र नाथ झा के किराये के मकान से कमरे का ताला तोड़ कर सोने चांदी के जेवरात एवं लगभग दस हजार रुपये अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ली गई थी. इस संदर्भ में थाना कांड संख्या 49/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. कांड के उदभेदन के लिए सदर एसडीपीओ वन पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. कांड का मानवीय, वैज्ञानिक तकनीकी आधारित अनुसंधान कर चोरी का 8,470 रुपये नकद, सोने का एक गले का चेन,चांदी का एक जोड़ा पायल एवं दो जोड़ा बिछिया के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इस संपूर्ण कार्रवाई में सहायक खजांची थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सराहनीय रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन