ePaper

आपसी रंजिश में ट्रैक्टर चालक पर गोलीबारी, घुटने में लगी एक गोली, भर्ती

Updated at : 14 Oct 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी रंजिश में ट्रैक्टर चालक पर गोलीबारी, घुटने में लगी एक गोली, भर्ती

घुटने में लगी एक गोली, भर्ती

विज्ञापन

केनगर. आपसी रंजिश में एक ट्रैक्टर चालक पर गोलीबारी गयी जिसमें एक गोली घुटने पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बीती देर रात चम्पानगर थाना क्षेत्र के कुम्हरु कामत से बाबा अघोर नाथ शिव मंदिर प्रसादपुर के बीच कचहरी बलुआ से केनगर तक जाने वाली मुख्य सड़क पर यह वारदात हुई. घायल ट्रैक्टर चालक रंजीत कुमार साह सरसी थानाक्षेत्र के कचहरी बलुआ पंचायत के वार्ड संख्य 16 स्थित बांध टोला कचहरी बलुआ निवासी सुरेश साह का पुत्र बताया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केनगर से घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि घटना से जुड़ी जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है. फर्द बयान में घायल चालक ने बताया कि कचहरी बलुआ से आयशर ट्रैक्टर पर पटुआ लोड कर पाट व्यवसायी सह ट्रैक्टर मालिक सरसी थानाक्षेत्र के बांध टोला कचहरी बलुआ पंचायत के वार्ड संख्या16 स्थित बांध टोला निवासी विन्देश्वरी साह के साथ गुलाबबाग पटुआ बेचने जा रहे थे. रास्ते में मसुरिया गांव के हीरो बाइक शोरूम के पास से एक ग्लैमर बाइक पर सवार तीन हेलमेट पहने अपराधी पीछा करने लगे. कुम्हरु कामत से प्रसादपुर के बीच ओवरटेक करते हुए मुझपर चार गोली चलायी जिसमें से एक गोली मुझे बांये घुटने में लगी तथा शेष तीन गोली से वह बच गया. घुटने के आपरेशन के दौरान एक गोली निकाल लिया गया. गोली लगने के बाद भी ट्रैक्टर चलाते केनगर चौक पहुंचा पाट लोडेड ट्रैक्टर के चालक रंजीत कुमार साह गोली लगने के बाद भी हार नहीं माना और पाट लोडेड ट्रैक्टर को चलाते हुए जैसे-तैसे केनगर चौक पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर चम्पानगर थाना पुलिस ने पहुंच कर घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केनगर में भर्ती करा दिया. जहां चिकित्सक ने घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया. एसडीपीओ ने कई जगह खंगाला सीसीटीवी एसडीपीओ टू राजेश कुमार ने चम्पानगर थाना पुलिस के साथ घटनास्थल की बारिकी से जांच पडताल की. पुलिस ने एक टीम को घटना स्थल पर तैनात कर दिया. जगह जगह सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच शुरू की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन