मजदूर की संदिग्ध मौत मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 15 Apr 2026 6:06 PM
केनगर
केनगर. मंगलवार की सुबह केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चूनापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- 10 स्थित चुनापुर महादलित टोला में गुजरात से मजदूरी कर वापस घर लौटे एक अधेड़ 50 वर्षीय रंजय ऋषि की संध्या हुई संदेहास्पद मौत मामले में मृतक की बड़ी पुत्र वधू दीपक ऋषि की पत्नी गुंजा देवी ने केनगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू कर दिया है. 55 वर्षीय रंजय ऋषि की हुई संदिग्ध मौत के बाद दाह संस्कार तो कर दिया गया, लेकिन परिवार के बीच अभी भी मातमी सन्नाटा और गहरा गम पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










