बांस काटने से मना करने पर पिता-पुत्र को किया घायल, रेफर
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 01 Jan 2026 6:26 PM
भवानीपुर थानाक्षेत्र
भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के बडहरी पंचायत के हल्दीकोल निवासी पिता-पुत्र को बांस काटने से मना करने पर बांस काट रहे व्यक्ति ने लोहा के रड से मारकर घायल कर दिया. घायल व्यक्ति की पहचान हल्दी कोल वार्ड संख्या 13 निवासी 55 वर्षीय सुलेमान एवं उनके 25 वर्षीय पुत्र गुलफराज के रूप में हुई है. पीड़ित व्यक्ति के पुत्र फिरोज ने बताया कि झनकुवा निवासी महफूज एवं अन्य लोग मेरी बांसबाड़ी से बांस काट रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर मेरे पिता छोटे भाई के साथ बांस काटने से मना करने खेत पहुंचे. बांस काटने से मना करते ही महफूज ने मेरे भाई एवं मेरे पिता को लोहे का रड से बुरी तरह मार कर घायल कर दिया .मारपीट की खबर मिलने पर जब हम लोग खेत पहुंचे तब तक सभी लोग भाग गए. मैं अपने पिता और भाई को इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया. अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकार डॉक्टर मृगेश ने इलाज किया. प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि दोनों घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










