पूर्णिया विवि के लिए चुनौती बन गया है पैट 2023 का छात्रहित में निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया विवि के लिए

विज्ञापन

पूर्णिया. छात्रहित को ध्यान में रखते हुए पैट 2023 का निष्पादन पूर्णिया विवि के लिए चुनौती बन गया है. फिलहाल, संशोधित परीक्षाफल के बाद एक बार फिर अभ्यर्थियाें में उपजे असंतोष से निबटने में पूर्णिया विवि जुटा है. गौरतलब है कि पैट 2023 के लिए 19 विषयों में 790 अभ्यर्थियों ने अप्लाइ किया था. पैट 2023 की लिखित परीक्षा 27 अक्टूबर 2024 को हुई थी. लिखित परीक्षा में 545 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. लिखित परीक्षा में 268 अभ्यर्थी पास हुए थे. फरवरी में पूर्णिया विवि ने इंटरव्यू आयोजित कराया था. पैट 2023 का परीक्षाफल 11 मार्च को प्रकाशित किया गया था. इस बीच, जांच कमेटी ने उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में अनियमितता रिपोर्ट कर दी. इधर, नामांकन में देरी को लेकर अभ्यर्थी अनशन पर उतारू हो गये. 25 अप्रैल को वार्ता के बाद विवि प्रशासन ने 10 दिन के अंदर मूल्यांकन का कार्य दोबारा किये जाने की घोषणा की. 10 दिन में कॉपी की दोबारा जांच कराने के बाद विवि प्रशासन ने संशोधित परीक्षाफल जारी कर दिया. हालांकि इसमें कई अभ्यर्थी फेल कर गये जो पूर्व के परीक्षाफल में पास घोषित किये गये थे. अब पास से फेल हुए इन अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है. इधर, जो पास हो गये हैं, वे चाहते हैं कि विवि प्रशासन जल्द से जल्द उनका नामांकन लेने की तिथि घोषित करे. ऐसी स्थिति में सकारात्मक तरीके से पैट 2023 के निराकरण करना पूर्णिया विवि के जरूरी हो गया है. वैसे इस मामले में नये विवि प्रशासन ने अबतक काफी सूझबूझ दिखायी है. आवश्यकतानुसार विशेषज्ञीय परामर्श भी लिया जा रहा है. छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विवि प्रशासन की ओर से अग्रेतर कार्यवाही किये जाने की संभावना है. पैट 2024 के लिए फॉर्म भरने का भी इंतजार बीते 25 अप्रैल को वार्ता के बाद विवि प्रशासन ने पैट 2024 के लिए भी अहम निर्णय लिया था. विवि ने यह घोषणा की थी कि जल्द ही पैट 2024 के लिए फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी. पैट 2024 में जो परीक्षार्थी पहले परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं उन्हें फिर से परीक्षा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है. पैट 2024 के इच्छुक अभ्यर्थी अब परीक्षा फॉर्म के लिए आवेदन की तिथि जारी होने का इंतजार कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन