राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गयी ईवीएम रेंडमाइजेशन की जानकारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल कुमार ने बताया कि ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य शुरू किया गया है.
पूर्णिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल कुमार ने बताया कि ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य शुरू किया गया है. इसे ईएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया है. विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष किस प्रकार ईवीएम को विधानसभा वार भेजा जाता है, इसके बारे में उन्हें जानकारी दी गयी. कल से इएमएस सॉफ्टवेयर द्वारा रेंडमली अलग अलग बीयू, सीयू और वीवीपैट को उनके संख्या के अनुसार बक्से में रखा जायेगा. इसकी पूरी सूची सभी प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गयी है ताकि पूरी पारदर्शिता बनी रहे. कल यह पूर्ण कार्य ईवीएम वेयर हाउस में पूरी प्रक्रिया के साथ होगी और बीयू, सीयू और वीवीपैट को बक्से में रखा जायेगा. इस संपूर्ण प्रक्रिया की सीसीटीवी से निगरानी एवं वीडियोग्राफी कराई जायेगी. सभी प्रतिनिधियों से भी इस पूरी प्रक्रिया में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है. यह तमाम कार्य पूर्ण सुरक्षा के घेरे में किया जा रहा है. इस दौरान राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी), राष्ट्रीय जनतादल, लोजपा (रामविलास), राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (एमएल) के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




