कुंभकारों को 17 सितंबर तक विद्युत चालित चाक प्रशिक्षण

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 10 Sep 2025 6:33 PM

विज्ञापन

बीकोठी

विज्ञापन

बीकोठी. कुंभकारों में आधुनिक तकनीकी कौशल के विकास एवं सशक्तिकरण हेतु ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत विद्युत चालित चाक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड के बड़हरा पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित बैद्यनाथ पंडित के दरवाजे पर किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कुम्भकार संघ के जिलाध्यक्ष अरुण पंडित, सचिव अजय कुमार पंडित, प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार पंडित, खादी एवं ग्रामोद्योग पटना से आये प्रशिक्षक राजू कुमार पंडित, विनोद कुमार पंडित,वार्ड सदस्य भोला पंडित आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. डॉ राजेन्द्र प्रसाद बहुद्योगीय प्रशिक्षण केंद्र पटना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रुस्तमपुर, नाथपुर, बासुदेवपुर, भतसारा सहित प्रखंड के क्षेत्र के सभी पंचायतों के दर्जनों इच्छुक पुरुष एवं महिला कुम्भकार उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार पंडित ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 सितंबर तक जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि कुंभकारों में आधुनिक तकनीकी कौशल विकसित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कुंभकारों को रोजगार के लिए वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करवायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन