बेटियों के लिए पीजी तक की शिक्षा मुफ्त व अनिवार्य हो : सांसद

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सांसद बोले

विज्ञापन

पप्पू यादव ने बिहार पुलिस में सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित पूर्णिया. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने यहां आयोजित एक समारोह में बिहार पुलिस में चयनित 40 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया. इन 32 महिला और 8 पुरुष अभ्यर्थी हैं. उन्होने इन युवाओं की सफलता पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने लड़कियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि देश की तरक्की तभी संभव है, जब महिलाएं हर क्षेत्र में बराबरी से भागीदारी करें. उन्होंने सरकार से अपील की कि लड़कियों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट तक की शिक्षा मुफ्त और अनिवार्य की जाए. साथ ही, उन्होंने मांग की कि कम से कम स्नातक तक की पढ़ाई को हर लड़की के लिए अनिवार्य किया जाना चाहिए ताकि वे भविष्य में रोजगार से जुड़ सकें और आत्मनिर्भर बने सकें. पप्पू यादव ने समाज में व्याप्त कम उम्र में लड़कियों की शादी कराने की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी मानसिकता को बदलने के लिए कानूनी प्रावधान लाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लड़कियों की पढ़ाई बाधित होने की सबसे बड़ी वजह यही सोच है, जिसे बदलना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने यह भी कहा कि स्नातक लड़कियों के लिए निजी क्षेत्र में 70% आरक्षण का प्रावधान किया जाए और इसके लिए जाति या धर्म का आधार न बनाया जाए. भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए सांसद ने जोर दिया कि लड़कियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , रोबोटिक्स और डिजिटल स्किल्स में प्रशिक्षित किया जाए. उन्होंने कहा कि आने वाला दौर टेक्नोलॉजी का है और हमारी बेटियों को इससे अछूता नहीं रहना चाहिए. जब तक हमारी आधी आबादी (महिलाएं) पूरी तरह से देश की अर्थव्यवस्था में योगदान नहीं देगी, तब तक भारत आर्थिक महाशक्ति नहीं बन सकता. इस मौके पर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, एकेडमी शिक्षक ब्रजेश कुमार, सुशीला भारती, नूतन सिंह, सुमित यादव, ई सुनिल यादव, पूर्व मुखिया ललटू यादव, संगम कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन