डीएम ने की 38 आवेदनों की सुनवाई, चार का ऑन द स्पॉट किया निष्पादन
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 13 Feb 2026 6:21 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. सरकार के 07 निश्चय 0 3 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार में आम जनों की समस्यायें सुनीं जिलाधिकारी द्वारा कुल 38 आवेदनों पर सुनवाई की गई. इनमें सबसे अधिक राजस्व से संबंधित और विधि शाखा, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा तथा शिक्षा विभागों से संबंधित मामलें शामिल थे. सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चार आवेदनों का मौके पर निष्पादन कराया गया. शेष आवेदनों पर नियम संगत त्वरित कराई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया. सुनवाई के दौरान अपर समाहर्ता राजस्व एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे. इस अवसर पर आम जनों के शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई. उनके बैठने की सुगम व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल तथा अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराई गई. सबका सम्मान- जीवन आसान के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी द्वारा आम जनों के आवेदनों की सुनवाई प्रखंड एवं अनुमंडल तथा जिला स्तर नियमित रूप से की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










