बिहार में आज से महंगा होगा बस का सफर, सिटी के साथ लॉन्ग रूट के किराये में भी बढ़ोतरी

Updated:
विज्ञापन

सरकारी बस (सांकेतिक तस्वीर)

Bus Fare Hike Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का असर बस के किराये पर आज से देखने के लिए मिलेगा. आज से बस का सफर महंगा होने वाला है. सिटी बसों से लेकर लॉन्ग रूट के बसों के किराये में भी बढ़ोतरी की गई है. 20 से 200 रुपये तक दाम बढ़ गए हैं.

विज्ञापन

Bus Fare Hike Today: बिहार में लोगों पर महंगाई का बोझ आज से और भी ज्यादा बढ़ने वाला है. सोमवार से प्राइवेट और सरकारी दोनों बसों ने किराया बढ़ा दिया है. सिटी बसों के साथ-साथ लॉन्ग रूट में भी किराया बढ़ाया गया है. सरकारी सिटी बसों के लिए यह एक से 15 रुपये तक बढ़ा है और लॉन्ग रूट में 20 से 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कितना बढ़ाया गया बस का किराया

साथ ही प्राइवेट बसों ने लॉन्ग रूट में 20 से 200 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. अब तक घोषित दरें में मुजफ्फरपुर जाने वाली निजी नॉन एसी बसों के किराये में सबसे कम 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह 130 से बढ़ कर 150 रुपये हो गया है. सबसे ज्यादा 200 रुपये की बढ़ोतरी पटना से टाटा जाने वाली प्राइवेट एसी स्लीपर बस के किराये में हुई है और यह 1000 रुपये से बढ़ कर 1200 रुपये हो गया है. नई दरें सोमवार से लागू होंगी.

क्या कहना है प्रमंडलीय अध्यक्ष चंदन कुमार का?

बिहार स्टेट मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि जिन रूटों में बढ़ा किराया तय हो गया है, उसको सोमवार से ही लागू कर दिया जायेगा. सरकारी बसों के लॉन्ग रूट के नये किराये को भी सोमवार से कुछ रूट में इसके लागू हो जाने की संभावना है. इस तरह से आज से बस से सफर महंगा होने वाला है.

पटना से दूसरे जिलों के लिए बस का किराया

पटना से सरकारी बस की नयी दरों की बात करें तो, रक्सौल के लिए 418 रुपये देना होगा. इसके अलावा मोतिहारी के लिए 319, मुजफ्फरपुर के लिए 161, बेतिया के लिए 403, नवादा के लिए 234, बिहारशरीफ के लिए 161 और सीतामढ़ी के लिए 282 रुपये देना पड़ेगा. इसके साथ ही पटना से प्राइवेट एसी और नॉन एसी बसों के किराये में भी बढ़ोतरी की गई है.

Also Read: बिहार के 7 जिलों में अलर्ट, तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, 5 दिनों के लिए एडवाइजरी जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन