बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट 

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

GT टीम की बस में भीषण आग

Fire catch in GT Bus: फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद होटल लौट रही गुजरात की टीम बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया. गनीमत रही कि इस हादसे में सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बचा लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

विज्ञापन

Fire catch in GT Bus: गुजरात की टीम के लिए एक के बाद एक दो बुरी खबरें आईं. फाइनल मैच में शिकस्त झेलने के बाद जब खिलाड़ी निराश होकर टीम बस से होटल लौट रहे थे, तभी बस में शॉर्ट सर्किट हो गया. हालांकि, मुस्तैदी दिखाते हुए सभी खिलाड़ियों को वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

विज्ञापन

GT की टीम बस में शॉर्ट सर्किट

गुजरात टाइटंस के लिए वह रात दोगुनी मायूसी लेकर आई. एक तरफ फाइनल में मिली हार का गम था, तो दूसरी तरफ स्टेडियम से होटल लौटते वक्त टीम की बस शॉर्ट सर्किट का शिकार हो गई. बीच रास्ते में हुए इस ब्रेकडाउन से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया. लेकिन गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई. समय रहते सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बचा लिया गया.

अहमदाबाद में टूटा गुजरात का सपना

अपने ही घर (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में गुजरात टाइटंस का दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया. 31 मई को खेले गए महामुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से मात दी. इस बड़े मैच में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने निराश किया. वॉशिंगटन सुंदर की जुझारू पारी को छोड़ दिया जाए, तो पूरी बल्लेबाजी लाइन-अप सिर्फ 155 रनों पर सिमट गई. आरसीबी के गेंदबाजों के आगे गुजरात का कोई भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सका, जिसका खामियाजा टीम को ट्रॉफी गंवाकर भुगतना पड़ा.

किंग कोहली की ‘विराट’ पारी

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत भी बेहद खराब रही थी. लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया और टीम की लड़खड़ाती पारी को संभाल लिया. कोहली अंत तक नाबाद रहे और टीम को चैंपियन बनाकर ही दम लिया. उन्होंने महज 42 गेंदों पर 178.57 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के लिए यह हार किसी गहरे जख्म जैसी है. हार का गम इसलिए भी दोगुना हो गया है क्योंकि यह शिकस्त उन्हें अपने ही होम ग्राउंड में झेलनी पड़ी है.

यह भी पढ़े- सिर पर IPL ट्रॉफी रखकर नाचे क्रुणाल पंड्या, कोहली ने भी मिलाए कदम, वीडियो वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola