डीएम ने स्कूली बच्चों को दिलायी शपथ, किया सम्मानित

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 01 Feb 2026 5:52 PM

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान पूर्णिया. सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इस अभियान के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले संबंधित विद्यालय के छात्र-छात्राओं, पुलिस पदाधिकारियों एवं परिवहन कार्यालय के कर्मियों को सम्मानित किया गया. ज्ञातव्य हो कि जिला परिवहन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम 31 जनवरी तक चलाया गया. इस दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. इस मौके पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी, छात्र एवं कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समापन समारोह के अवसर पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, संबंधित विद्यालय के छात्र/छात्राओं एवं परिवहन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों तथा संबंधित अधिकारियों के बीच सरकार द्वारा जारी यातायात के नियमों तथा प्रावधानित नियमों का हैंडविल पत्र के माध्यम से विमोचन किया गया. इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी ने सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई.सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना हैमलेट पहने दो पहिया वाहन नहीं चलाएंगे, बिना सीट बेल्ट बांधे चार पहिया वाहन नहीं चलाएंगे तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन