समारोह आयोजित कर जिला खेल पदाधिकारी को दी गयी विदाई
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 08 Oct 2025 6:46 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. पूर्णिया की वरीय उपसमाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी का स्थानांतरण मधेपुरा हो गया. इस मौके पर पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन ने बुधवार को टैक्सी स्टेंड स्थित होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती रानी ने कहा कि पूर्णिया पदस्थापन पर मुझे यहां के खेल संघों एवं खिलाड़ियों से मिलकर पूर्णिया के गौरवमई खेल इतिहास, वर्तमान स्थिति और खिलाड़ियों के बारे में जानने का मौका मिला. यहां खेल की समृद्ध संस्कृति रही है.खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए जो कुछ भी मेरे स्तर से संभव हुआ, हमने किया. यहां के खेल संघों, खिलाड़ियों खासकर पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा मुझे भरपूर सहयोग एवं सम्मान मिला.इस विदाई समारोह में पी डी सी ए के अध्यक्ष नवीन सिंह, सचिव विजय शंकर सिंह, आदित्य केजरीवाल, शशांक शेखर सिंह, पवन कुमार पोद्दार, डाक्टर आलोक कुमार, आदित्य कर्ण, इन्द्र जीत प्रसाद साह, राजू झा, दीपक साह, सोनू परासर, मनोहर कुमार, नन्दकिशोर सिंह, राजीव सिंह उर्फ गुड्डू, अक्षत कुमार, आलोक लोहिया, अनिल लोहिया, प्रशांत सिंह उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










