ePaper

आज की जरूरत है दूरस्थ शिक्षा, पूरी कर रहा इग्नू : डॉ बेग

Updated at : 04 May 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
आज की जरूरत है दूरस्थ शिक्षा, पूरी कर रहा इग्नू : डॉ बेग

पूरी कर रहा इग्नू : डॉ बेग

विज्ञापन

– पूर्णिया महिला महाविद्यालय के इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र में इंडक्शन मीटिंग – इग्नू क्षेत्रीय केंद्र सहरसा के क्षेत्रीय निदेशक ने किया शिक्षार्थियों का मार्गदर्शन पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय के इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र में रविवार को जनवरी 2025 सत्र के शिक्षार्थियों के लिए इंडक्शन मीटिंग में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र सहरसा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ मिर्जा नेहाल अहमद बेग ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा आज की जरूरत है. इस ग्लोबल युग में हर कोई जहां है, वहीं से सीखना और आगे बढ़ना चाहता है. इस दिशा में इग्नू की ओर से विविध पाठ्यक्रम से लाभान्वित होकर अपने कौशल को प्रमाणित कर सकते हैं. उन्होंने इग्नू के नए सत्र के सभी शिक्षार्थियों का मार्गदर्शन किया. कोर्स के बारे में उन्हें जानकारी दी एवं उन्हें उनके प्रश्नों के उत्तर दिये. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या सह इग्नू सेंटर की निदेशक डॉ रीता सिन्हा ने अच्छे कैरियर के लिए मार्गदर्शन किया. पूर्व डीन एवं दूरस्थ शिक्षा विशेषज्ञ प्रो. गौरीकांत झा ने सभी शिक्षार्थी के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया और इग्नू से संबंधित जानकारी को साझा किया. इग्नू स्टडी सेंटर के कोऑर्डिनेटर डॉ राकेश रोशन सिंह ने कहा कि शिक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्र के नोटिस बोर्ड पर सभी सूचना अंकित की गई है और एक मोबाइल नंबर भी दिया हुआ है. अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ उषा शरण ने कोर्स से संबंधित जानकारी एवं असाइनमेंट कैसे बनाएं ,कब जमा करें आदि के बारे में सभी को जानकारी दी. इग्नू स्टडी सेंटर के सहायक समन्वयक डॉ. संजय कुमार दास ने भी मार्गदर्शन दिया एवं हर समय सहायता के लिए तत्पर रहने की बात कही. कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉक्टर प्रेरणा ने किया. कार्यक्रम में डॉ शबीर हुसैन, डॉ चंद्रकांत यादव, डॉ. सरिता झा ,डॉ. सतीश कुमार साहा,डॉ. नरेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राजेश नियोगी, डॉ गरिमा मिश्रा, डॉ कुमारी रंजीता, डॉ उषा ,डॉ मुजाहिद हुसैन एवं अन्य विषयों के शैक्षणिक परामर्शदाता की उपस्थिति रही . कार्यक्रम में इग्नू के कर्मी पिंटू कुमार, विजय कुमार, निर्मल कुमार,सौरभ कुमार का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन