क्षतिग्रस्त लोहा पुल की जगह नये पुल की मांग

जीवछपुर- महराजी गांव के बीच हाहानाला धार बना क्षतिग्रस्त लोहा पुल
प्रतिनिधि ,जानकीनगर. जीवछपुर- महराजी गांव के बीच हाहानाला धार बना क्षतिग्रस्त लोहा पुल पर तीन और चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है. दो पहिया वाहनों की आवाजाही से पुल हिलने लगा है.पुल का एप्रोच पथ भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है.स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जानकीनगर से बनमनखी जाने का सुगम रास्ता है. बनमनखी से जानकीनगर आवाजाही करने में इस होकर जाने पर 9 किलोमीटर है . पूर्णिया-सहरसा एनएच होकर जानकीनगर से बनमनखी जाने पर 12 किलोमीटर दूरी है. इसमें तीन किलोमीटर अधिक लगता है. स्थानीय ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त लोहा पुल को तोड़कर नया पुल निर्माण कराने की मांग की है. फोटो. 10 पूर्णिया 15- क्षतिग्रस्त लोहा पुल
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




