पूर्णिया में केन्द्रीय विद्यालय की जमीन के लिए लेशी ने सीएम से की नि:शुल्क निबंधन की मांग

Published at :28 Jan 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

पूर्णिया में केन्द्रीय विद्यालय

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया में केन्द्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु उपलब्ध जमीन के नि:शुल्क निबंधन की अनुमति देने की मांग मंत्री लेशी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की. मंत्री लेशी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के क्रम में जिलास्तरीय समीक्षात्मक बैठक में पूर्णिया में केन्द्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु उपलब्ध जमीन को नि:शुल्क निबंधन की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष रखी. मंत्री लेशी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया कि पूर्णिया में केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण पूर्णिया जिलावासी की बहुप्रतीक्षित मांग थी. केन्द्रीय विद्यालय को अपनी जमीन नहीं थी. अब जमीन की उपलब्धता हो गयी है परन्तु जमीन का नि:शुल्क निबंधन नही होने के कारण अभी तक केन्द्रीय विद्यालय का भवन निर्माण कार्य नहीं हो पाया है. मंत्री लेशी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से केन्द्रीय विद्यालय की जमीन के नि:शुल्क निबंधन की अनुमति मांगी जिसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षात्मक बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बैठक में आश्वस्त किया कि बिहार में 14 ऐसे ही केन्द्रीय विद्यालय के नि:शुल्क निबंधन के मामले हैं जिसे जल्द ही उचित निर्णय लेकर निष्पादन कर दिया जायेगा . मंत्री लेशी सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन