पूर्णिया-मधेपुरा सीमा पर पोखर में मिला अज्ञात किशोरी का शव

पूर्णिया-मधेपुरा सीमा पर
भवानीपुर. प्रखंड के सुरैती पंचायत के रामदीरी गांव के वार्ड संख्या 9 संथाली टोला स्थित पूर्णिया-मधेपुरा सीमा पर पोखर में गुरुवार को अज्ञात किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी पूर्व विधायक बीमा भारती, जिला परिषद सदस्य रानी भारती ने अकबरपुर थाना को दी. साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के बारे में पता करने की कोशिश की. घटना की जानकारी मिलते ही अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. मृतका की पहचान नहीं होने पर शव को कब्जे में लिया. शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि घटना कई दिन पूर्व की है. शव के गले में दुपट्टा लपेटा हुआ है. लगता है दुपट्टा से ही गला में फंदा लगाकर गला दबाकर हत्या की गई है. थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि शव की पहचान के लिए तीन दिनों तक शव को रखा जाएगा उन्होंने बताया कि लगातार क्षेत्र में संपर्क साधा जा रहा है. पता लगते ही युक्तिसंगत कार्रवाई की जाएगी. फोटो 30 पूर्णिया 24- क्षत विक्षत शव 25- घटनास्थल पर पहुंची पूर्व विधायक बीमा भारती, जिला परिषद सदस्य रानी भारती
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










