नहीं चलेगी लापरवाही, शीघ्र पूरा करें खादी मॉल का निर्माण कार्य : खेमका

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 20 Dec 2025 5:58 PM

विज्ञापन

चुनाव पूर्व की स्वीकृत योजनाओं का विधायक ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

चुनाव पूर्व की स्वीकृत योजनाओं का विधायक ने किया निरीक्षण

अधिकांश योजनाओं का कार्य अधूरा, धीमी प्रगति पर जताया असंतोष

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया में निर्माणाधीन खादी मॉल के निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब किए जाने पर गहरी नाराजगी जतायी है. इसके लिए उन्होंने न केवल उद्योग विभाग के अधिकारी से पूरी जानकारी ली बल्कि संबंधित एजेंसियों को फटकार लगाते हुए शीघ्र काम पूरा करने का निर्देश भी दिया. विधायक श्री खेमका ने दो टूक शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दरअसल, विधायक शहर के भट्ठा दुर्गाबाड़ी में निर्माणाधीन खादी मॉल का निरीक्षण करने पहुंचे थे जहां आधा-अधूरा कार्य देख अधिकारियों को तुरंत फोन किया. याद रहे कि यहां बिहार में पटना के बाद दूसरा सबसे बड़ा खादी मॉल बनने जा रहा है और विगत कई वर्षों से काम चल रहा है. विधायक श्री खेमका ने इससे पहले कृषि महाविद्यालय के बगल से मां पूरण देवी तक पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्मित हो रही सड़क का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्माणाधीन सड़क चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने थाना चौक स्थित राज्य के दूसरे राजकीय पुस्तकालय के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया. कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुस्तकालय का निर्माण शीघ्र पूरा करने का निर्देश यह कहते हुए दिया कि इससे शिक्षा के क्षेत्र में इसका वास्तविक लाभ विद्यार्थियों, युवाओं ओर पाठकों को मिल सके.विधायक ने जेल चौक के समीप पुराने मौसम विज्ञान केंद्र के स्थान पर बन रहे डॉप्लर रडार से लैस अत्याधुनिक मौसम विज्ञान केंद्र के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया. विधायक ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से सटीक मौसम पूर्वानुमान संभव होगा, जिससे किसान और आम जनता दोनों को लाभ मिलेगा.

उदासीनता छोड़ सक्रियता दिखाएं अधिकारी

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री खेमका ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ये सभी योजनाएं चुनाव से पूर्व एनडीए सरकार में उनके प्रयास से स्वीकृत हुई थीं और अब इसका निर्माण शीघ्र पूरा होने की ओर है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उदासीनता छोड़ें, सक्रियता दिखाएं. विकास कार्यों में लापरवाही पर पर सख्त कार्रवाई तय है. विधायक ने कहा कि इस बार की एनडीए सरकार विकसित बिहार और आत्मनिर्भर बिहार के लिए संकल्प के साथ पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है. उन्होंने पूर्णिया की जनता की जीत को नमन करते हुए कहा कि उनके विश्वास के अनुरूप विकास कार्यों को समय पर पूरा कर विकसित पूर्णिया के लिए कई योजना जनता की सेवा में समर्पित किया जाएगा . उनके साथ राजेश रंजन, विजय मांझी, चंदन पासवान, जय किशन साह, गोपाल सिन्हा, पवन भगत, राजेश चौरसिया, बिनोद सिन्हा, अवधेश प्रसाद सिंह, मुकेश चौधरी, सुनील सहनी आदि पार्टी नेता और नागरिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन