उपविकास आयुक्त ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 19 Mar 2026 6:12 PM

विज्ञापन

दिए कई निर्देश

विज्ञापन

पूर्णिया. चैत्र नवरात्र के साथ चैती छठ के दिन भी करीब आ गये हैं और यही वजह है कि इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है. इसी को देखते हुए पूर्णिया के उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या 24 के बियारपुर पंचायत के घोरघाट ग्राम में बेली घाट पर निर्मित छठ घाट का निरीक्षण किया और निर्देश जारी किए. निरीक्षण के क्रम में उक्त योजना के चेंजिंग रूम में प्लास्टर के समतलीकरण की आवश्यकता पायी गई, जिसे अविलंब ठीक कराने के लिए जिला परिषद के जिला अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए गए. उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने यहां के बाद जिला परिषद क्षेत्र संख्या 25 के रजीगंज पंचायत के वार्ड संख्या 11 में कर्मा पोखर पर निर्मित छठ घाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उक्त योजना के चेंजिंग रूम में भी प्लास्टर के समतलीकरण की आवश्यकता पायी गई, जिसे अविलंब दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया. इसी क्रम में उप विकास आयुक्त श्री कुमार द्वारा जिला परिषद क्षेत्र संख्या 25 के रजीगंज पंचायत में संजय कुमार गुप्ता के घर से सुनील कुमार साह के घर के आगे तक निर्मित पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सड़क के किनारे मिट्टी भराई नहीं होने की बात संज्ञान में आई. इस पर सड़क की दीर्घायु बनाए रखने के लिए जिला परिषद (क्षेत्र संख्या 25) के कनीय अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए गए. इसके साथ ही रजीगंज पंचायत के वार्ड संख्या 3 में संतोष ऋषि के घर के समक्ष निर्मित यात्री शेड का भी निरीक्षण किया गया. उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने इसी दिन डगरुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत हरखेली में मनरेगा मद से निर्माणाधीन मिट्टी भराई एवं ब्रिक सोलिंग कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में ब्रिक सोलिंग कार्य को समतल एवं उबड़-खाबड़ रहित सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी, डगरुआ को आवश्यक निर्देश दिए गए. हरखेली पंचायत में एनएच से सटे चांद कब्रिस्तान के घेराबंदी कार्य के निरीक्षण के दौरान घेराबंदी के बॉर्डर पर नीले रंग से पेंटिंग कराने का निर्देश डगरुआ के कनीय अभियंता दिया गया. निरीक्षण के क्रम में सभी कार्यों की प्रगति की समग्र समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन