स्पोर्ट्स कंप्लेक्स के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से किया संवाद

Published at :28 Jan 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कंप्लेक्स के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से किया संवाद

रंगभूमि मैदान

विज्ञापन

पूर्णिया. शहर के बीचोंबीच रंगभूमि मैदान में स्पोर्ट्स कंप्लेक्स का निर्माण होगा. प्रगति यात्रा के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी आधारशिला रखी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर 12:35 बजे रंगभूमि मैदान पहुंचे. जहां नेशनल व राज्यस्तरीय खिलाड़ियों के साथ संवाद किया. मौजूद युवा खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए हौसला बढ़ाया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कंप्लेक्स और फुटबॉल मैदान के बने मॉडल व नक्शा को बारीकी से देखा. मुख्यमंत्री ने स्थल के चारों तरफ निरीक्षण करते हुए दिशा निर्देश दिए. मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री लेशी सिंह, विधायक विजय खेमका, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, एसपी कार्तिकेय शर्मा आदि मौजूद थे. रंगभूमि मैदान में मुख्यमंत्री के साथ संवाद कार्यक्रम में 54 खिलाड़ी शामिल हुए. इसमें नेशनल व राज्यस्तरीय खिलाड़ी सहित खेल पदाधिकारी डेजी रानी, कोच व शारीरिक शिक्षक शामिल थे. खिलाड़ियों में फुटबॉल के 18, दो कोच, एक मैनेजर, खोखो से 12, साइकिलिंग से 12, कबड्डी से 2, हॉकी से 1, बुसु से 4 खिलाड़ी शामिल थे. वहीं कोच में शत्रुघ्न सिंह, रजनीश पांडे, नीतीश मिश्रा, पीटी शिक्षक सुचित्रा कुमारी, कुमार निलय सहित नेशनल पदक विजेता खिलाड़ियों में आयुष कुमार, अविनाश मुर्मू, सिंटू, अजित कुमार, विज्ञान कुमार आदि शामिल थे. एक छत के नीचे 17 प्रकार के खेल की होगी व्यवस्था रंगभूमि मैदान में 40 मीटर गुना 20 मीटर गुना 9 मीटर स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स मल्टीपरपस हॉल का निर्माण खेल विभाग की ओर से किया जायेगा जहां राज्य व राष्ट्र स्तर पर खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर पाएंगे. इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ऑक्सीलरी ब्लॉक, बहुउद्देशीय हॉल,नेचुरल फुटबॉल ग्राउंड, 6 लेन सिंथेटिक ट्रैक तथा बेहतर रख-रखाव एवं क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा. खेल परिसर में कुल 17 खेल विधाओं टेबल टेनिस, नेटबॉल, तलवारबाजी, मुक्केबाजी, स्क्वैश, बास्केटबॉल, रिदमिक, शूटिंग रेंज, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, जुड़ो कराटे, कुश्ती, ताइक्वांडो, कलाबाजी, ट्रांपोलिन, व्यायाम विद्या एवं कब्बड्डी के खेल की सुविधा उपलब्ध होगी. रंगभूमि मैदान में करीब 7.44 एकड़ जमीन पर बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन