चुनाव को लेकर अमौर में 10 कुख्यात पर सीसीए, 528 पर निरोधात्मक कार्रवाई, फ्लैग मार्च

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 Oct 2025 6:18 PM

विज्ञापन

528 पर निरोधात्मक कार्रवाई, फ्लैग मार्च

विज्ञापन

अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर सोमवार को थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इसमें अपर थानाध्यक्ष अनन्त राम, एसआई मो बाबूद्दीन, शैलेश कुमार, एएसआई रंजन कुमार, विरेन्द्र कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार सहित थाना के सभी पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी शामिल थे. फ्लैग मार्च अमौर थाना से निकल कर पलसा चौक, मच्छटा, भौकरी, दारीपूर, मिल्की, बाड़ा ईदगाह, पोठिया, बकेनिया, बरेली आदि गांवों से गुजरते हुए थाना मुख्यालय में आकर समाप्त हुआ. फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में खौफ पैदा करना और जनता को भयमुक्त वातावरण में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है. थानाध्यक्ष ने बताया कि 22 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन दण्डाधिकारी सीओ ने कर लिया है. 528 लोगों के विरूद्ध भादवि धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गई है .दस कुख्यात अपराधी के विरूद्ध सीसीए एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.इसके अलावे कई मोस्ट वांटेड अभियुक्तों को चिह्नित किया गया है. वॆिधानचुनाव को लेकर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. क्षेत्र में सीमा सुरक्षा को लेकर दो चेकपोस्ट बनाया गया है. दण्डाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है . क्षेत्र में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है और चौकीदार दफेदारों की रात्रि गश्ती तेज कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन